scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत में बायोमास बाजार 2030-31 तक 32,000 करोड़ रुपये का होगा : रिपोर्ट

भारत में बायोमास बाजार 2030-31 तक 32,000 करोड़ रुपये का होगा : रिपोर्ट

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) सरकार की योजनाओं और वैश्विक हरित ऊर्जा कंपनियों के निवेश की वजह से भारत में बायोमास बाजार वित्त वर्ष 2030-31 तक 32,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

एक प्रौद्योगिकी-सक्षम निर्णय समर्थन संगठन, 1-लैटिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि बायोमास सह-उत्पादन परियोजनाओं के समर्थन में नई योजनाओं का शुभारंभ भारत के दूरस्थ और ग्रामीण हिस्सों में स्थित छोटे बायोगैस संयंत्रों की क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

भारतीय बायोमास बाजार वैश्विक हरित ऊर्जा कंपनियों के निवेश को आकर्षित कर रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में व्यवसायों के लिए स्वच्छ और भरोसेमंद बिजली की आपूर्ति की मांग बढ़ रही है और ऊर्जा के स्रोत के रूप में बायोमास से बिजली की मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

1-लैटिस के निदेशक अभिषेक मैती ने बयान में कहा, ‘‘भारत में मौजूदा समय में बायोमास उत्पादन के लिए 10.2 गीगावॉट की स्थापित क्षमता है और भारत में बायोमास बाजार वित्त वर्ष 2030-31 तक 32,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि बायोमास ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र में निवेश और सहयोग संगठनों को जलवायु-स्मार्ट निर्णय लेने और दुनिया को शुद्ध-शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के करीब ले जाने का अवसर प्रदान करेगा।

भाषा राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments