भुवनेश्वर, 21 दिसंबर (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और ओडिशा का ‘हरा सोना’ माने जाने वाले ‘केंदू’ के पत्तों पर 18 प्रतिशत का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) वापस लेने की मांग की।
वित्त मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में बीजद सांसदों ने कहा है कि ‘बीड़ी’ लपेटने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला केंदू पत्ता राज्य का एक महत्वपूर्ण गैर-लकड़ी वन उत्पाद है।
उन्होंने कहा कि लगभग आठ लाख तुड़ाई करने वाले, बीड़ी बांधने वाले और श्रमिक, जो कि ज्यादातर आदिवासी समुदाय और गरीब परिवारों से हैं, इन वन उपज के व्यापार पर निर्भर हैं।
दिल्ली में सीतारमण से मिलने वाले बीजद प्रतिनिधिमंडल में डॉ अमर पटनायक, डॉ सस्मित पात्रा, पिनाकी मिश्रा, अच्युत सामंत, सुलता देव, निरंजनी बिशी और ममता महंत शामिल थे।
भाषा अजय अजय पाण्डेय
पाण्डेय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
