scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशअर्थजगत5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में अबतक 1,49,623 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, कल भी रहेगी जारी

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में अबतक 1,49,623 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, कल भी रहेगी जारी

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) पांचवीं पीढ़ी (5जी) के स्पेक्ट्रम की नीलामी के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को अबतक 16 दौर की बोली में कुल 1,49,623 करोड़ रुपये की बोलियां प्राप्त हुई हैं। नीलामी चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि तीन दिन में 16 दौर की बोली संपन्न हुई है। नीलामी शुक्रवार को जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि नीलामी का तीसरा दिन समाप्त होने तक कुल 1,49,623 करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं।

यह नीलामी के दूसरे दिन बुधवार को नौवें दौर की बोली के बाद प्राप्त 1,49,454 करोड़ रुपये से मामूली अधिक है।

मंत्री ने कहा कि उद्योग दूरसंचार सेवाओं को गांवों तक ले जाने को प्रतिबद्ध है।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments