scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभूमिका समूह फरीदाबाद में हाई-स्ट्रीट रिटेल परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपये का करेगा निवेश

भूमिका समूह फरीदाबाद में हाई-स्ट्रीट रिटेल परियोजना के लिए 600 करोड़ रुपये का करेगा निवेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी भूमिका समूह अपनी विस्तार योजना के तहत फरीदाबाद में एक हाई-स्ट्रीट रिटेल परियोजना विकसित करने के लिए 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी के प्रबंध निदेशक उद्धव पोद्दार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमने एक स्थानीय रियल एस्टेट कंपनी अमोलिक समूह के साथ एक संयुक्त विकास समझौता किया है, जिसके पास फरीदाबाद में पांच एकड़ भूमि का स्वामित्व है। हम अगले चार वर्षों में इस भूमि खंड पर 5.5 लाख वर्ग फुट हाई-स्ट्रीट रिटेल विकसित करेंगे।’’

निवेश पर किए सवाल के जवाब में पोद्दार ने कहा कि कुल परियोजना की अनुमानित लागत 600 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने राजस्थान के उदयपुर में अपनी रिटेल परियोजना का पहला चरण पहले ही पूरा कर लिया है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments