scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत फोर्ज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 273 करोड़ रुपये

भारत फोर्ज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 273 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) भारत फोर्ज का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 273 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की जानकारी दी।

भारत फोर्ज ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 213 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 4,343 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,475 करोड़ रुपये थी।

भारत फोर्ज ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रति शेयर दो रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।

भारत फोर्ज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बाबा कल्याणी ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2026-27 की आने वाली तिमाही को देखते हुए यह कहना उचित है कि सबसे खराब स्थिति पीछे छूट गई है और चीजें बेहतर होती दिख रही हैं।’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments