scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबाटा इंडिया का तीसरी तिमाही का लाभ 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66.1 करोड़ रुपये पर

बाटा इंडिया का तीसरी तिमाही का लाभ 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66.1 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) प्रमुख जूता-चप्पल विनिर्माता कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 12.61 प्रतिशत बढ़कर 66.1 करोड़ रुपये हो गया।

शेयरबाजार को सोमवार को दी गई जानकारी में कंपनी ने यह विवरण साझा किए। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में कंपनी को 58.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बाटा का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 2.81 प्रतिशत बढ़कर 944.68 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 918.79 करोड़ रुपये था।

आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च सालाना आधार पर 3.3 प्रतिशत बढ़कर 868.92 करोड़ रुपये रहा। वहीं, अन्य आय को मिलाकर कंपनी की कुल आय 3.93 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 965.72 करोड़ रुपये रही।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments