scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा

बासमती चावल निर्यातक अमीर चंद का 440 करोड़ रुपये का आईपीओ 24 मार्च को खुलेगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) बासमती चावल की निर्यातक अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड का 440 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 24 मार्च को खुलकर 27 मार्च को बंद होगा।

आईपीओ दस्तावेजों (आरएचपी) के अनुसार, एंकर निवेशक 23 मार्च को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

हरियाणा की इस कंपनी का आईपीओ पूरी तरह नए शेयरों के निर्गम पर आधारित है और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल अपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए करेगी।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अक्टूबर, 2025 में कंपनी को आईपीओ के लिए मंजूरी दी थी। पहले कंपनी के आईपीओ के आकार 550 करोड़ रुपये था, जिसे बाद में घटाकर 440 करोड़ रुपये कर दिया गया।

अमीर चंद जगदीश कुमार (एक्सपोर्ट्स) लिमिटेड भारत में बासमती चावल का प्रसंस्करण करने वाली और निर्यातक कंपनी है। कंपनी अपने उत्पादों का मूल ब्रांड ‘एयरोप्लेन’ के नाम से विपणन करती है। 31 दिसंबर, 2024 को खत्म हुई नौ माह की अवधि में कंपनी का परिचालन राजस्व 1,421.3 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 48.77 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी के शेयर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments