scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबैंक ऑफ महाराष्ट्र का दूसरी तिमाही में मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 1,633 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दूसरी तिमाही में मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 1,633 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 1,633 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक का पिछले वर्ष इसी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 1,327 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में उसने 7,128 करोड़ रुपये की ब्याज आय अर्जित की, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6,017 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय 6,809.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,973.61 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक सितंबर, 2025 के अंत तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) को कुल ऋण के 1.72 प्रतिशत तक कम करने में सफल रहा, जो सितंबर, 2024 के अंत में 1.84 प्रतिशत था।

इसी प्रकार शुद्ध एनपीए दूसरी तिमाही के अंत में 0.2 प्रतिशत से घटकर 0.18 प्रतिशत हो गया।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments