scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशअर्थजगतबंधन बैंक पहली बार एआरसी को बेचेगा तनावग्रस्त कर्ज : सूत्र

बंधन बैंक पहली बार एआरसी को बेचेगा तनावग्रस्त कर्ज : सूत्र

Text Size:

कोलकाता, 23 दिसंबर (भाषा) बंधन बैंक की तरफ से संपत्ति पुनर्गठन कंपनी (एआरसी) को अपना तनावग्रस्त कर्ज बेचने की घोषणा निजी क्षेत्र के ऋणदाता के लिए इस तरह का पहला मामला है। बैंक के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

बैंक ने बुधवार को कहा था कि 8,897 करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डालने के बाद वह तनावग्रस्त कर्ज एआरसी को बेचेगा। बैंक ने कहा था, ”बैंक को एआरसी से 801.00 करोड़ रुपये की बाध्यकारी बोली मिली है।”

सूत्र ने कहा कि बट्टे खाते में डाली गई राशि छोटे व्यवसायों और कृषि ऋण या सूक्ष्म-ऋण अग्रिमों के कारण थी। उन्होंने कहा, ”यह पहली बार है जब बैंक किसी एआरसी को अपना तनावग्रस्त कर्ज बेचेगा।”

बोली एआरसी द्वारा प्रस्तावित 801 करोड़ रुपये की बाध्यकारी बोली पर स्विस चुनौती प्रक्रिया (एससीएम) के अनुसार लगाई जाएगी।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments