scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबंधन बैंक ने चार राज्यों में 18 नई शाखाएं खोलीं

बंधन बैंक ने चार राज्यों में 18 नई शाखाएं खोलीं

Text Size:

कोलकाता, 23 जून (भाषा) निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने देश के चार राज्यों में 18 नई शाखाएं खोली हैं।

इन 18 नई शाखाओं में से सात झारखंड में, पांच आंध्र प्रदेश में और तीन-तीन बिहार एवं ओडिशा में हैं।

बैंक ने बयान में कहा कि सभी नई शाखाएं चारों राज्यों के कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देंगी। इसके साथ ही अब देशभर में बैंक के 6,300 बैंकिंग आउटलेट हो गए हैं।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘हम उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने उत्पादों एवं सेवाओं का अनुकूलन कर असाधारण ग्राहक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देशभर में विस्तार के साथ हम टिकाऊ वृद्धि और अभिनव समाधान प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।’’

बंधन बैंक की पहुंच अब देश के 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में से 35 तक हो चुकी है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments