scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआय फाइनेंस के 1,010 करोड़ रुपये के आईपीओ को पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान

आय फाइनेंस के 1,010 करोड़ रुपये के आईपीओ को पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आय फाइनेंस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को शेयर बिक्री के पहले दिन 12 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, तीन-दिन के आईपीओ को 4,55,32,785 शेयरों के मुकाबले 54,46,548 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 26 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 13 प्रतिशत अभिदान मिला। संस्थागत खरीदारों के हिस्से को सिर्फ एक प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

1,010 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 11 फरवरी को बंद होगा।

आय फाइनेंस ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 454.5 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी ने प्रति शेयर 122-129 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है, जिससे मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर कंपनी का मूल्यांकन 3,184 करोड़ रुपये हो जाता है।

आईपीओ में 710 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 300 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

आय फाइनेंस 16 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments