scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआय फाइनेंस के शेयर की बाजार में स्थिर शुरुआत

आय फाइनेंस के शेयर की बाजार में स्थिर शुरुआत

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) आय फाइनेंस के शेयर ने सोमवार को बाजार में स्थिर शुरुआत की और निर्गम मूल्य 129 रुपये के बराबर ही सूचीबद्ध हुआ।

एनएसई और बीएसई दोनों पर शेयर 129 रुपये प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में, एनएसई पर इसमें 3.17 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 124.91 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण एनएसई पर 3,079.87 करोड़ रुपये रहा।

आय फाइनेंस के आईपीओ को पिछले सप्ताह पूर्ण अभिदान मिला था।

कंपनी ने 1,010 करोड़ ररुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 122-129 रुपये प्रति शेयर तय किया था। आईपीओ में 710 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 300 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आय फाइनेंस का उद्देश्य भविष्य में कारोबार में वृद्धि और परिसंपत्ति खंड के विस्तार के लिए अपने पूंजी आधार को मजबूत करना है।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments