scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस का तीसरी तिमाही का मुनाफा 35 प्रतिशत घटकर 269 करोड़ रुपये

एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस का तीसरी तिमाही का मुनाफा 35 प्रतिशत घटकर 269 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) पूर्व में अदाणी विल्मर के नाम से जानी जाने वाली एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में ऊंचे खर्चों के कारण एकीकृत शुद्ध मुनाफा 35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 269 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 410.93 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 16,905.55 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 18,734.82 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने कहा, ‘‘विकास मुख्य रूप से खाद्य तेल खंड में स्वस्थ मात्रा उठाव से प्रेरित था।’’ कंपनी ने बताया कि खाद्य तेल उद्योग में ग्राम में बिक्री का मसला एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है, जिसमें अधिकांश कंपनियां 750 ग्राम पैक आकार की ओर जा रहे हैं।

खर्च एक साल पहले के 16,359 करोड़ रुपये से 12 प्रतिशत से अधिक बढ़कर समीक्षाधीन तिमाही में 18,345.56 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments