scorecardresearch
Friday, 20 September, 2024
होमदेशअर्थजगतऑस्ट्रेलिया सरकार ने संकटग्रस्त श्रीलंका के लिए पांच करोड़ डॉलर की सहायता घोषित की

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने संकटग्रस्त श्रीलंका के लिए पांच करोड़ डॉलर की सहायता घोषित की

Text Size:

कोलंबो, 21 जून (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह संकटग्रस्त श्रीलंका को तत्काल भोजन और स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जरूरतों को पूरा करने और आर्थिक सुधार का समर्थन करने के लिए पांच करोड़ डॉलर देगा।

ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री क्लेयर ओ’नील, जो इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं, ने सोमवार को राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘हम श्रीलंका में 30 लाख लोगों को उनकी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम में तत्काल 2.2 करोड़ डॉलर का योगदान देंगे। ऑस्ट्रेलिया भी 2022-23 में श्रीलंका को विकास सहायता के रूप में 2.3 करोड़ डॉलर देगा।’’

बयान में कहा गया है कि यह सहायता विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के लिए होगी। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक सुधार पर जोर दिया जाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments