scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअसम सरकार ने कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र में वृद्धि को तेज करने के लिए कदम उठाए

असम सरकार ने कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र में वृद्धि को तेज करने के लिए कदम उठाए

Text Size:

गुवाहाटी, 10 जून (भाषा) असम सरकार ने राज्य में कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र में वृद्धि को तेज करने के लिए कदम उठाए हैं और इसके लिए अनुकूल माहौल देने की खातिर वह काम कर रही है।

एक विज्ञप्ति में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि असम एग्रीबिजनेस ग्रोथ लैब (एएजीएल) जैसे कार्यक्रम क्षेत्र में तीव्र वृद्धि को बढ़ावा देने वाले कदमों में शामिल है।

असम कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण परिवर्तन परियोजना (अपार्ट) में राज्य परियोजना निदेशक आशीष भूटानी ने कहा, ‘‘असम सरकार राज्य में समक्ष कृषि उद्यम परिवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए अपार्ट ने असम एग्रिबिजनेस ग्रोथ लैब कार्यक्रम शुरू किया है जिससे कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र में वृद्धि को गति दी जा सकेगी।’’

भाषा

मानसी रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments