scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअसम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की अधिसूचना जारी की

असम सरकार ने चाय बागान श्रमिकों का वेतन बढ़ाने की अधिसूचना जारी की

Text Size:

गुवाहाटी, 23 अगस्त (भाषा) असम सरकार ने ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी दोनों में चाय बागान श्रमिकों के दैनिक वेतन में 27 रुपये की वृद्धि की है। प्रदेश श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है।

वेतन में की गई बढ़ोतरी एक अगस्त से प्रभावी होगी।

इस बढ़ोतरी से ब्रह्मपुत्र घाटी के चाय-बागान के श्रमिकों को 232 रुपये मिलेंगे, जबकि बराक घाटी में चाय बागान श्रमिकों को 210 रुपये मिलेंगे।

मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने 10 अगस्त को चाय बागान श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी के निर्धारण के लिए अंशधारकों के साथ बैठक की, जिसमें सभी श्रमिकों के वेतन में 27 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि सभी चाय बागान श्रमिकों को पहले की तरह राशन दिया जाएगा और चाय बागानों के प्रबंधन को उद्यान क्षेत्र के भीतर उचित मूल्य की दुकानों के संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments