scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअसम विधानसभा ने वर्ष 2026-27 के लिए लेखानुदान पारित किया

असम विधानसभा ने वर्ष 2026-27 के लिए लेखानुदान पारित किया

Text Size:

गुवाहाटी, 19 फरवरी (भाषा) असम विधानसभा ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव से पहले, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 62,294.78 करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पारित किया।

राज्य की वित्त मंत्री अजंता नियोग ने असम विनियोग (लेखानुदान) विधेयक, 2026-27 पेश किया, जिसे बिना किसी विरोध के पारित कर दिया गया।

असम में कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

राज्य में चुनाव से पहले बृहस्पतिवार को अपना आखिरी बजट पेश करते हुए, नियोग ने कहा कि रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, असम अभी भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं वित्तवर्ष 2026-27 के शुरुआती महीनों के लिए 62,294.78 करोड़ रुपये की अनुदान की मांगों पर लेखानुदान चाहती हूं, ताकि सरकार पूर्ण बजट आने तक अपनी सामान्य सेवा जारी रख सके।’’

नियोग ने यह भी कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की जा रही अलग-अलग अग्रणी योजनायें जारी रहेंगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments