scorecardresearch
Saturday, 1 February, 2025
होमदेशअर्थजगतअशोक लेलैंड ने तंजानिया पुलिस बल को 150 वाहनों की आपूर्ति की

अशोक लेलैंड ने तंजानिया पुलिस बल को 150 वाहनों की आपूर्ति की

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने तंजानिया पुलिस बल को 150 ट्रक और बसों की आपूर्ति की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस बारे में अशोक लेलैंड और तंजानिया के गृह मंत्रालय के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस सौदे का वित्तपोषण भारत के निर्यात-आयात बैंक से कम दरों पर दीर्घावधि के ऋण के जरिये किया गया है।

अशोक लेलैंड ने बयान में कहा कि तंजानिया को भेजे गए वाहनों में पुलिस स्टाफ बसें, 4गुणा4 पुलिस ट्रूप कैरियर, एंबुलेंस, रिकवरी ट्रक और पुलिस सहायता सेवाओं के लिए अन्य लॉजिस्टिक वाहन शामिल हैं।

अशोक लेलैंड के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने बयान में कहा कि तंजानिया पुलिस बल के पास पहले से अशोक लेलैंड के 475 वाहन हैं। इन 150 वाहनों को मौजूदा बेड़े में जोड़ा जाएगा।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments