scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआशियाना हाउसिंग ने गुरुग्राम में नई आवासीय परियोजना शुरू की, 750 करोड़ रुपये करेगी निवेश

आशियाना हाउसिंग ने गुरुग्राम में नई आवासीय परियोजना शुरू की, 750 करोड़ रुपये करेगी निवेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) जमीन, मकान के विकास से जुड़ी कंपनी आशियाना हाउसिंग लि. ने बुधवार को गुरुग्राम में एक नई आवासीय परियोजना ‘आशियाना आरोहम’ विकसित करने की घोषणा की। कंपनी इस परियोजना में 750 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि गुरुग्राम के सेक्टर-80 में 10.8 एकड़ में फैली इस परियोजना में 542 मकान बनाए जाएंगे।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘इस परियोजना में कुल 750 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जा रहा है, जिसमें पहले चरण में लगभग 250 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।’’

पहले चरण में, कंपनी 182 मकान पेश करेगी, जिनकी कीमत 2.99 करोड़ रुपये से 4.19 करोड़ रुपये के बीच होगी।

परियोजना में छह टावर में कुल 542 मकान होंगे, जिसमें ‘डुप्लेक्स’ विकल्प के साथ तीन कमरों (3बीएचके) से लेकर पांच कमरों (5बीएचके) के फ्लैट होंगे।

आशियाना हाउसिंग लि. के पूर्णकालिक निदेशक वरुण गुप्ता ने कहा कि आगामी परियोजना बच्चों पर केंद्रित होगी।

दिल्ली की आशियाना हाउसिंग की देश भर में आठ शहरों में उपस्थिति है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments