scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवासन आई केयर का नियंत्रण लेने की दिशा में एएसजी हॉस्पिटल्स

वासन आई केयर का नियंत्रण लेने की दिशा में एएसजी हॉस्पिटल्स

Text Size:

चेन्नई, चार मार्च (भाषा) चिकित्सा सेवा देने वाली फर्म एएसजी आई हॉस्पिटल्स ने वासन आई केयर का परिचालन नियंत्रण अपने हाथ में लेने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

एएसजी आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुण सिंघवी ने एक बयान में कहा कि इस सफल अधिग्रहण के बाद कंपनी को देश के भीतर अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

हालांकि उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक अधिग्रहण के बाद भी वासन आई केयर एक अलग ब्रांड बना रहेगा।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण ने गत तीन फरवरी को वासन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए एएसजी हॉस्पिटल्स की तरफ से पेश समाधान योजना को मंजूरी दे दी थी। इसके लिए एएसजी ने 526 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

वासन आई केयर ब्रांड के अधिग्रहण के बाद एएसजी आई हॉस्पिटल्स की मौजूदगी भारत के 21 राज्यों और 150 शहरों तक हो जाएगी।

भाषा प्रेम प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments