scorecardresearch
बुधवार, 18 जून, 2025
होमदेशअर्थजगतअरुण कुमार सिंह अब ओएनजीसी के सीईओ भी होंगे

अरुण कुमार सिंह अब ओएनजीसी के सीईओ भी होंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) अरुण कुमार सिंह को देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भी बन गए हैं। एक महीने पहले भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) के सेवानिवृत्त प्रमुख को ओएनजीसी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था।

ओएनजीसी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का प्रमुख परंपरागत रूप से चेयरमैन और प्रबंध निदेशक करता है। हालांकि, 31 मार्च, 2021 को शशि शंकर के सेवानिवृत्त होने के बाद इसका पूर्णकालिक प्रमुख नहीं था।

सरकार ने सात दिसंबर को कुछ महीने पहले बीपीसीएल के प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए अरुण कुमार सिंह को ओएनजीसी के चेयरमैन के रूप में नामित किया था। लेकिन उन्हें कंपनी का प्रबंध निदेशक नहीं बनाया गया था।

अब उन्हें कंपनी का सीईओ भी नियुक्त किया गया है।

डीओपीटी के आदेश के अनुसार, 60 वर्षीय सिंह को उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने सात दिसंबर, 2022 को कार्यभार संभाला।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना से मैकेनिकल इंजीनियर, सिंह अक्टूबर, 2018 से सितंबर, 2021 तक बीपीसीएल के निदेशक (विपणन) थे, जिसके बाद उन्हें कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया।

सिंह 13 महीने बाद अक्टूबर, 2022 में 60 साल की सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त करने के बाद बीपीसीएल प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

महारत्न पीएसयू के प्रमुख के रूप में नियुक्त किए जाने वाले सेवानिवृत्त कार्यकारी का शायद यह पहला उदाहरण है।

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा गठित एक खोज-सह-चयन समिति ने 27 अगस्त, 2022 को छह उम्मीदवारों के साक्षात्कार के बाद सिंह पर ध्यान केंद्रित किया था।

सिंह को 27 अगस्त के साक्षात्कार से पहले ही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) का प्रमुख चुना गया था।

तेल और गैस उद्योग में अपने लगभग 38 वर्षों के अनुभव में, उन्होंने बीपीसीएल में खुदरा, एलपीजी, पाइपलाइन और आपूर्ति श्रृंखला अनुकूलन जैसी व्यावसायिक इकाइयों और संस्थाओं का नेतृत्व किया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments