scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएंथम बायोसाइंसेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

एंथम बायोसाइंसेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 570 रुपये से करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 723.10 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 26.85 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। बाद में यह 31 प्रतिशत की तेजी के साथ 746.70 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर 26.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 723.05 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 40,716.73 करोड़ रुपये रहा।

एंथम बायोसाइंसेज लिमिटेड 3,395 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक 63.86 गुना अभिदान मिला था।

बेंगलुरु स्थित इस कंपनी ने आईपीओ का मूल्य दायरा 540-570 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ के पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होने के कारण कंपनी को इस निर्गम से कोई राशि हासिल नहीं होगी।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments