scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशअर्थजगतदेश के सभी उद्योगों में वार्षिक वेतन वृद्धि 8-12 प्रतिशत रहने के आसार: माइकल पेज इंडिया

देश के सभी उद्योगों में वार्षिक वेतन वृद्धि 8-12 प्रतिशत रहने के आसार: माइकल पेज इंडिया

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) देश में विभिन्न उद्योगों में सामान्य वार्षिक वेतन वृद्धि आठ से 12 प्रतिशत के बीच स्थिर रहने के आसार हैं जबकि विशिष्ट कौशल एवं नेतृत्व क्षमता वाले पेशेवर नौकरी बदलने पर 30 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि हासिल कर सकते हैं। भर्ती परामर्श कंपनी माइकल पेज इंडिया ने यह जानकारी दी।

माइकल पेज इंडिया की ओर से बृहस्पतिवार को जारी की गई ‘सैलरी गाइड 2026’ के अनुसार, विशिष्ट प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता एवं नेतृत्व क्षमता वाले पेशेवरों की मांग मजबूत बनी हुई है।

कई वर्षों की तेज वृद्धि के बाद वेतन वृद्धि स्थिर हो गई है। यह बाजार में अधिक संतुलित एवं टिकाऊ गति का संकेत देता है।

‘सैलरी गाइड’ में कहा गया कि उद्योगों में सामान्य वार्षिक वेतन वृद्धि आठ से 12 प्रतिशत के बीच स्थिर रहने के आसार हैं।

माइकल पेज इंडिया के वरिष्ठ प्रबंध निदेशक नीलाय खंडेलवाल ने कहा, ‘‘ 2026 में भारतीय बाजार में उद्देश्य एवं क्षमता-आधारित विकास की ओर स्पष्ट बदलाव दिखाई देता है। संगठन अधिक सटीक दृष्टिकोण के साथ भर्तियां कर रहे हैं, विशेष कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं दीर्घकालिक मूल्य सृजन को प्राथमिकता दे रहे हैं।’’

खंडेलवाल कंपनी की सिंगापुर इकाई के भी प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वैश्विक क्षमता केंद्रों(जीसीसी) का उदय भारत के एक लागत-संचालित प्रतिभा गंतव्य से नवाचार, विश्लेषण एवं जटिल वैश्विक भूमिकाओं के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में विकसित होने को रेखांकित करता है।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments