scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआयातित माल ढुलाई की लागत में 10 प्रतिशत की वृद्धि से वार्षिक सीपीआई 0.21 प्रतिशत बढ़ी

आयातित माल ढुलाई की लागत में 10 प्रतिशत की वृद्धि से वार्षिक सीपीआई 0.21 प्रतिशत बढ़ी

Text Size:

मुंबई, 16 जून ( भाषा) आयातित माल ढुलाई की लागत में 10 प्रतिशत की वृद्धि के कारण वार्षिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (सीपीआई) में 0.21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के जून बुलेटिन में प्रकाशित लेख में यह कहा गया है।

आरबीआई के लेख में आयात कंटेनरों की कमी और कोविड-19 महामारी से संबंधित बाधाओं का खुदरा कीमतों पर विश्लेषण किया गया है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि लेख में कही गयी बातें लेखकों के विचार हैं और जरूरी नहीं है कि वे आरबीआई की सोच के अनुरूप हो।

लेखकों ने कहा, ‘‘विशेलषण के आधार पर अनुमान लगाया गया है कि आयातित माल की ढुलाई में 10 प्रतिशत की वृद्धि के कारण वार्षिक सीपीआई में अगले छह तिमाहियों के दौरान 0.89 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद ही इसमें कमी आने की संभावना है।’’

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments