scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएंग्लो-ईस्टर्न समूह की इस साल 1,000 भारतीय नाविकों को भर्ती करने की योजना

एंग्लो-ईस्टर्न समूह की इस साल 1,000 भारतीय नाविकों को भर्ती करने की योजना

Text Size:

मुंबई, 20 फरवरी (भाषा) हांगकांग स्थित एंग्लो-ईस्टर्न समूह ने इस साल अपने मौजूदा कार्यबल में कम से कम 1,000 भारतीय नाविकों को शामिल करने की योजना बनाई है। जहाज प्रबंधन कारोबार से जुड़ी कंपनी के एक शीर्ष कार्यकारी ने यह जानकारी दी।

भारत वैश्विक स्तर पर पोत परिवहन उद्योग के लिए प्रशिक्षित समुद्री कार्यबल मुहैया कराने वाले प्रमुख देशों में शामिल है।

एंग्लो-ईस्टर्न समूह अपनी सहायक कंपनी एंग्लो ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के जरिए देश में मौजूद है। उसके मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, लखनऊ और चंडीगढ़ में कार्यालय हैं।

इसके अलावा समूह भारत में एक समुद्री प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित करता है।

एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट इंडिया के प्रबंध निदेशक मनीष प्रधान ने कहा, ”भारतीय नाविकों का हमारा मौजूदा कार्यबल लगभग 21,000 है। मौजूदा कैलेंडर वर्ष के अंत तक हम कम से कम 1,000 और भारतीय नाविकों को जोड़ने की योजना बना रहे हैं।”

समूह के पास दुनिया भर में कुल 27,000 से अधिक नाविक हैं।

एंग्लो-ईस्टर्न समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ब्योर्न होजगार्ड ने कहा, ”भारत हमारे समूह के विकास के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण देश है।”

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments