अमरावती, सात नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई 12वीं राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड की बैठक में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को मंज़ूरी दी गई।
ये निवेश 26 उद्योगों से संबंधित हैं और इनसे 85,870 रोजगार सृजित होने की संभावना है।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ”मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई 12वीं राज्य निवेश संवर्धन बोर्ड (एसआईपीबी) की बैठक में 1,01,899 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी गई।”
बयान में कहा गया कि ताजा मंजूरियों के साथ राज्य ने अब तक कुल आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश जुटाया है, जिससे सात लाख से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
नायडू ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि ये उद्योग तय समय पर स्थापित हों। उन्होंने कहा कि राज्य में संकुल आधारित औद्योगिक विकास के लिए 15 औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाने चाहिए।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
