scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअर्थजगतआनंद राठी वेल्थ का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 100 करोड़ रुपये पर

आनंद राठी वेल्थ का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 100 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) आनंद राठी की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी आनंद राठी वेल्थ का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 30 प्रतिशत बढ़कर 100.1 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 77.2 करोड़ रुपये था।

कंपनी का कुल राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 25 प्रतिशत बढ़कर 306 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 244.1 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि दिसंबर 2025 तक उसकी प्रबंधन अधीन परिसंपत्त (एयूएम) 30 प्रतिशत बढ़कर 99,008 करोड़ रुपये रही।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 294 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 227 करोड़ रुपये था।

आलोच्य अवधि में राजस्व 21 प्रतिशत बढ़कर 897 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 739 करोड़ रुपये था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments