scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअमूल दूध के दाम गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़े

अमूल दूध के दाम गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़े

Text Size:

आणंद, तीन फरवरी (भाषा) अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों की बिक्री करने वाले गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने गुजरात को छोड़कर बाकी सभी बाजारों में दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।

जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने कहा कि दूध के दामों में बढ़ोतरी गुजरात में लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात को छोड़कर हमने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे अन्य बाजारों में दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। फिलहाल गुजरात में दूध के दाम नहीं बढ़ेंगे।’’

अमूल दूध की नई कीमतें शुक्रवार सुबह से प्रभावी होंगी।

जीसीएमएमएफ ने एक बयान में कहा कि दाम बढ़ने के बाद अमूल ताजा का एक लीटर का पैकेट 54 रुपये का, एक लीटर अमूल गोल्ड 66 रुपये का, एक लीटर गाय का दूध 56 रुपये का और अमूल ए2 भैंस के दूध का पैकेट शुक्रवार से 70 रुपये में मिलेगा।

भाषा

मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments