scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकृषि ग्रामीण विकास बैंकों के सम्मेलन में अमित शाह होंगे शामिल

कृषि ग्रामीण विकास बैंकों के सम्मेलन में अमित शाह होंगे शामिल

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले कृषि ग्रामीण विकास बैंकों (एआरडीबी) के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

सहकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक फेडरेशन लिमिटेड (एनएएफसीएआरडी) नयी दिल्ली के एनसीयूआई सभागार में राष्ट्रीय एआरडीबी सम्मेलन 2022 का आयोजन करने वाला है।

मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम में सहकारिता के साथ गृह मंत्रालय का भी दायित्व संभालने वाले शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इस सम्मेलन के साथ ही एआरडीबी की तरफ से संचालित क्षेत्रीय कार्यक्रमों का समापन हो जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के दौरान सार्वजनिक संपर्क कार्यक्रम भी चलाए गए थे।

भाषा जतिन प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments