scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअमेजन ने नकली सामानों से निपटने के लिए भारत में 'नकली सामान रोधी इकाई' का विस्तार किया

अमेजन ने नकली सामानों से निपटने के लिए भारत में ‘नकली सामान रोधी इकाई’ का विस्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन ने बृहस्पतिवार को भारत में अपनी ‘नकली सामान रोधी इकाई’ (सीसीयू) के विस्तार की घोषणा की। इसका उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करना और नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ अभियान को तेज करना है।

यह इकाई स्थानीय विशेषज्ञों को एक साथ लाएगी जो भारतीय ब्रांड, विक्रेताओं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसका मुख्य लक्ष्य नकली सामान बनाने और बेचने वाले नेटवर्क को खत्म करना और देश के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स क्षेत्र में बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा करना है।

अमेजन ने बयान में कहा, ‘यह इकाई सक्रिय रूप से नकली उत्पादों की पहचान करने और उन्हें हटाने, बौद्धिक संपदा को सुरक्षित रखने और गलत गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही, यह उद्योग निकायों और सरकारी हितधारकों के साथ सहयोग को और गहरा करेगी।’

बयान में कहा गया कि यह प्रयास भारत के प्रति अमेजन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसमें 2030 तक देश में अपने विभिन्न व्यवसायों में 35 अरब डॉलर से अधिक का निवेश करने की योजना शामिल है।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments