scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत 35 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 280.20 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 35 पैसे यानी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 280.20 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,174 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments