scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 5.70 रुपये की गिरावट के साथ 276.95 रुपये प्रति किलो रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये एल्युमीनियम का भाव 5.70 रुपये यानी 2.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 276.95 रुपये प्रति किलो रह गया। इसमें 2,105 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments