scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 212.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.80 रुपये यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 212.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 2,122 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग बढ़ने के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में तेजी आई है।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments