scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर हाजर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजर मांग के कारण एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 85 पैसे की गिरावट के साथ 207.10 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 85 पैसे यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 207.10 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,370 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई है।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments