scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकम मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

कम मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच बृहस्पतिवार को कारोबारियों ने अपने सौदों में कटौती की जिससे वायदा बाजार में एल्युमीनियम की कीमतें 1.10 रुपये की गिरावट के साथ 240.70 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जनवरी आपूर्ति वाले एल्युमीनियम अनुबंध की कीमत 1.10 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 240.70 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें कुल 3,165 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग में कमी के कारण कारोबारियों के सौदे घटाने से एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments