scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएलेनबैरी इंडस्ट्रियल का शेयर पहले दिन के कारोबार में 35 प्रतिशत चढ़ा, ऊपरी सर्किट को छुआ

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल का शेयर पहले दिन के कारोबार में 35 प्रतिशत चढ़ा, ऊपरी सर्किट को छुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड का शेयर मंगलवार को 400 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 35 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर निर्गम मूल्य से 23 प्रतिशत बढ़कर 492 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 35.3 प्रतिशत बढ़कर 541.20 रुपये की ऊपरी सर्किट सीमा पर पहुंच गया।

एनएसई में शेयर का कारोबार 486 रुपये पर शुरू हुआ, जो निर्गम मूल्य से 21.5 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 33.65 प्रतिशत के उछाल के साथ ऊपरी सर्किट (दिन के कारोबार की उच्चतम सीमा) सीमा 534.60 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,627.43 करोड़ रुपये रहा।

एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड के 852 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 22.19 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ का मूल्य दायरा 380-400 रुपये प्रति शेयर था।

आईपीओ 400 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयरों और प्रवर्तक – पदम कुमार अग्रवाल और वरुण अग्रवाल द्वारा मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर 452.53 करोड़ रुपये मूल्य के 1.13 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।

नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त 210 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण के भुगतान के लिए, 104.50 करोड़ रुपये पश्चिम बंगाल में अपने उलुबेरिया-II संयंत्र में वायु पृथक्करण इकाई स्थापित करने के लिए और एक हिस्से का उपयोग सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments