scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअर्थजगतऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स की चौथी तिमाही का मुनाफा पांच गुना बढ़कर 247 करोड़ रुपये पर

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स की चौथी तिमाही का मुनाफा पांच गुना बढ़कर 247 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) एकीकृत लॉजिस्टिक्स और परिवहन सेवाओं की पेशकश करने वाली ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स का एकीकृत शुद्ध लाभ समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में लगभग पांच गुना बढ़कर 246.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ऑलकार्गो लॉजिस्टिक्स ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की समान अवधि में 53.71 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

सूचना में कहा गया कि बीती तिमाही में इसकी आय बढ़कर 5,786.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 3,360.07 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि यह कंपनी का अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है।

भाषा रिया मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments