नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) अकासा एयर को बृहस्पतिवार को अपने सेवा प्रदाता की प्रणाली में आई खराबी के कारण चेक-इन और बुकिंग प्रणाली में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एयरलाइन कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया, ‘‘फिलहाल हमारे सिस्टम में दिक्कतें आ रही हैं, जिसकी वजह से हमारी वेबसाइट पर बुकिंग, चेक-इन और ‘मैनेज बुकिंग’ सहित कुछ ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं हो सकती हैं। जिन यात्रियों की तुरंत यात्रा है, वे हमारे मोबाइल ऐप के जरिए चेक-इन कर सकते हैं या हवाई अड्डे पर समय से पहले पहुंचकर हमारे काउंटर से चेक-इन कर सकते हैं।’
एयरलाइन प्रति सप्ताह लगभग 1,000 उड़ानें संचालित करती है।
कंपनी द्वारा वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, ‘हमारे सेवा प्रदाता के सिस्टम में आई खराबी के कारण हमारी चेक-इन और बुकिंग प्रणालियां अस्थायी रूप से प्रभावित हुई हैं।’
भाषा योगेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
