scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअजंता फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 233 करोड़ रुपये पर

अजंता फार्मा का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढ़कर 233 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) दवा कंपनी अजंता फार्मा का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 233 करोड़ रुपये रहा है।

दवा कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 210 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अजंता फार्मा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तीसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 1,146 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 1,105 करोड़ रुपये थी।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,670.70 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा

योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments