scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतऐरॉक्स टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ दस्तावेज वापस लिए

ऐरॉक्स टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ दस्तावेज वापस लिए

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) चिकित्सा उपकरण विनिर्माता ऐरॉक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने 750 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को वापस लेने का फैसला किया है।

आईपीओ के तहत कंपनी के प्रवर्तक- संजय भरतकुमार जायसवाल और आशिमा संजय जायसवाल द्वारा बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जानी थी।

कंपनी ने 30 सितंबर, 2022 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए अपने शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे।

बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने 28 फरवरी को अपने आईपीओ दस्तावेज वापस ले लिए थे। हालांकि, सेबी ने इसकी वजह नहीं बताई थी।

भाषा रिया अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments