scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया दिल्ली-लंदन मार्ग पर अतिरिक्त दैनिक उड़ान करेगी संचालित

एयर इंडिया दिल्ली-लंदन मार्ग पर अतिरिक्त दैनिक उड़ान करेगी संचालित

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया 26 अक्टूबर से राष्ट्रीय राजधानी से लंदन के लिए एक अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू करेगी। इससे उच्च मांग वाले इस मार्ग पर उसकी साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 28 हो जाएगी।

टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी वर्तमान में दिल्ली-लंदन मार्ग पर 24 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करनी हैं, जिनमें तीन उड़ानें तदर्थ आधार पर हैं।

विमानन कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘ एयर इंडिया, भारत और ब्रिटेन के बीच सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है जो प्रति सप्ताह 61 उड़ानें संचालित करती है। प्रति सप्ताह (एक गंतव्य की ओर) 18,066 सीट उपलब्ध कराती है..’’

नई उड़ान सेवा की शुरुआत के साथ प्रति सप्ताह (एक गंतव्य की ओर) 1,196 सीट उपलब्ध होंगी।

ये उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और अमृतसर को ब्रिटेन के तीन हवाई अड्डों लंदन (हीथ्रो), लंदन (गैटविक) और बर्मिंघम से जोड़ती हैं।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments