scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप, उत्तरी अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी

एयर इंडिया 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप, उत्तरी अमेरिका के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण लोगों की यात्रा योजनाओं पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए एयर इंडिया 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप और उत्तरी अमेरिका के गंतव्यों के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी।

एयरलाइन ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह दिल्ली-लंदन (हीथ्रो), मुंबई-लंदन (हीथ्रो), दिल्ली-फ्रैंकफर्ट, दिल्ली-ज्यूरिख और दिल्ली-टोरंटो मार्गों पर अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेगी।

बयान में कहा गया, ‘‘इन उड़ानों से पांचों मार्गों पर 10,012 सीटें जुड़ जाएंगी, जिससे क्षमता में और वृद्धि होगी और यात्रा के सीमित विकल्पों के बीच यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments