scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया के लिए 48 उड़ानों का संचालन करेंगी

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को पश्चिम एशिया के लिए 48 उड़ानों का संचालन करेंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एयरलाइन कंपनियां सीमित और चरणबद्ध तरीके से अपनी उड़ानों का संचालन कर रही हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने बुधवार को दुबई के लिए अपनी सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस बृहस्पतिवार (19 मार्च) को पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 उड़ानों का संचालन करेंगी।

एयर इंडिया के आधिकारिक बयान के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुल 48 उड़ानें संचालित की जाएंगी। इनमें 16 नियमित और 32 विशेष उड़ानें शामिल होंगी, जो दुबई के लिए भी उपलब्ध रहेंगी।

इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि दुबई नागर विमानन प्राधिकरण के ताजा दिशानिर्देशों के बाद 18 मार्च को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे से दुबई के लिए उड़ानें बहाल कर दी गई हैं।

अकासा एयर ने भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद चुनिंदा सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन के अनुसार, रियाद और मुंबई के बीच उड़ानें आज से शुरू हो जाएंगी, जबकि जेद्दा से अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई, कोच्चि और कोझिकोड के लिए सेवाएं जारी रहेंगी।

हालांकि, अबू धाबी, दोहा और कुवैत के लिए कंपनी की उड़ानें 21 मार्च तक निलंबित रहेंगी।

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए संघर्ष और हवाई क्षेत्र के प्रतिबंधों के कारण विमानन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इस अवधि के दौरान अब तक लगभग 2.6 लाख लोग पश्चिम एशिया से भारत लौट चुके हैं।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments