scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत में बीएफएसआई और खुदरा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा एआई का उपयोग: सर्विसनाउ सीओओ

भारत में बीएफएसआई और खुदरा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा एआई का उपयोग: सर्विसनाउ सीओओ

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) देश की शीर्ष कंपनियों को एआई समाधान प्रदान करने वाली कंपनी सर्विसनाउ भारत में और विस्तार करने की योजना बना रही है।

कंपनी का मानना है कि अब और अधिक क्षेत्र एवं उद्योग एआई को अपनाने लगे हैं।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सर्विसनाउ ने टीसीएस, कॉग्निजेंट, एलटीआईमाइंडट्री और टेक महिंद्रा जैसी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों के साथ साझेदारी की है और निकट भविष्य में उसकी इस तरह के और सहयोग करने की योजना है।

राष्ट्रीय राजधानी में ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान ‘पीटीआई-भाषा’ बातचीत के दौरान सर्विसनाउ के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) अमित जावेरी ने कहा, ‘यदि आप बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र देखें तो यह अब एआई के लिए तेजी से बढ़ता हुआ क्षेत्र बन चुका है। इसी तरह खुदरा क्षेत्र में भी एआई का उपयोग बढ़ रहा है।’

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र भी अब एआई अपनाने लगा है, जिससे नागरिक सेवाओं और सरकारी संगठनों के कामकाज में सुधार होगा।

कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में निर्माण क्षेत्र की कंपनियां भी एआई को अपनाना शुरू करेंगी।

उन्होंने कहा, ‘हमने हाल ही में कई निर्माण कंपनियों से बातचीत की है क्योंकि वे अपनी संचालन क्षमता को बेहतर बनाना चाहती हैं। भारत में निर्माण उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां इसे आधुनिक बनाना चाहती हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमने हाल ही में कई निर्माण कंपनियों से बातचीत की है, क्योंकि वे अपनी संचालन क्षमता को बेहतर बनाना चाहती हैं। भारत में निर्माण उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और कंपनियां इसे आधुनिक बनाना चाहती हैं।’

भाषा योगेश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments