scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत के साथ समझौते से अमेरिकी कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा: अमेरिकी सांसद

भारत के साथ समझौते से अमेरिकी कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा: अमेरिकी सांसद

Text Size:

(योषिता सिंह)

न्यूयार्क, तीन फरवरी (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत के साथ घोषित व्यापार समझौते से अमेरिका के कृषि उत्पादों का विशाल भारतीय बाजार में निर्यात होगा और यह समझौता रूसी आक्रामकता का मुकाबला करने में भी मदद करेगा। अमेरिकी सांसदों ने यह बात कही।

सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष सीनेटर जिम रिश ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट किया, ”भारत के साथ आज के व्यापार समझौते की शानदार उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई।”

उन्होंने भारत को अमेरिका का एक करीबी साझेदार बताते हुए कहा, ”इस नए समझौते के तहत भारत ने अमेरिकी सामान खरीदने का संकल्प लिया है। यह अमेरिका को रूसी आक्रामकता का मुकाबला करने और रूसी ऊर्जा क्षेत्र के लिए भारत के समर्थन को कम करके यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध को खत्म करने में मदद करेगा।”

अमेरिका की कृषि सचिव ब्रुक रॉलिन्स ने अमेरिकी किसानों के लिए एक बार फिर काम करने के लिए ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ”नया अमेरिका-भारत समझौता भारत के विशाल बाजार में अधिक अमेरिकी कृषि उत्पादों का निर्यात करेगा, जिससे कीमतें बढ़ेंगी और ग्रामीण अमेरिका में नकदी का प्रवाह होगा।”

भाषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments