scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएजीईएल की अनुषंगी इकाई ने गुजरात में 185 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की

एजीईएल की अनुषंगी इकाई ने गुजरात में 185 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) की अनुषंगी इकाई ‘अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फाइव सी लिमिटेड’ ने गुजरात के खावड़ा में 185 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि इस संयंत्र के चालू होने के साथ ही एजीईएल की कुल परिचालन नवीकरणीय उत्पादन क्षमता बढ़कर 17,472.2 मेगावाट हो गई है।

प्रासंगिक मंजूरियों के आधार पर 28 फरवरी 2026 को इस सुविधा को चालू करने और एक मार्च 2026 से बिजली उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

सूचना के अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी इकाई अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फाइव सी लिमिटेड ने खावड़ा में इस 185 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना का परिचालन शुरू किया है।

भाषा सुमित पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments