नयी दिल्ली, 25सितंबर (भाषा) कृषि रसायन कंपनी एडवांस एग्रोलाइफ लि. ने बृहस्पतिवार को अपने आगामी 193 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 95-100 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया।
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह आईपीओ 30 सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और तीन अक्टूबर को बंद होगा।
एडवांस एग्रोलाइफ लिमिटेड का आईपीओ पूरी तरह से 1.93 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है। मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर यह निर्गम 193 करोड़ रुपये का बैठता है।
कंपनी नए निर्गम से प्राप्त 135 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण के लिए करेगी, तथा शेष राशि का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
भाषा योगेश रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
