scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी विल्मर का तीसरी तिमाही का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 246 करोड़ रुपये पर

अडाणी विल्मर का तीसरी तिमाही का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 246 करोड़ रुपये पर

Text Size:

(अर्थ 59 में इंट्रो और शीर्षक में आंकड़े में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अडाणी विल्मर का दिसंबर, 2022 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 246.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आमदनी बढ़ने से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 211.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 15,515.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,398.08 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 488.51 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 569.45 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी की आय बढ़कर 44,501.14 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 39,347.33 करोड़ रुपये थी।

अडाणी विल्मर खाद्य तेल और कुछ अन्य खाद्य उत्पाद फॉर्च्यून ब्रांड नाम से बेचती है। यह अडाणी समूह और सिंगापुर की विल्मर का 50:50 का संयुक्त उद्यम है।

भाषा अजय

अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments