scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी पावर का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 96 प्रतिशत घटकर 8.77 करोड़ रुपये पर

अडाणी पावर का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 96 प्रतिशत घटकर 8.77 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) अडाणी पावर का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 96 प्रतिशत घटकर 8.77 करोड़ रुपये पर आ गया। खर्च बढ़ने की वजह से कंपनी का मुनाफा घटा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 218.49 करोड़ रुपये लाभ कमाया था। बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका कुल व्यय पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 5,389.24 करोड़ रुपये से बढ़कर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 8,078.31 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही में कंपनी और उसकी अनुषंगियों ने औसतन 42.1 प्रतिशत क्षमता (पीएलएफ) पर काम किया। इस दौरान कंपनी की बिक्री 11.8 अरब यूनिट रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 41 प्रतिशत जबकि बिक्री 10.6 अरब यूनिट रही थी।

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments