scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी पावर ने सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

अडाणी पावर ने सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) अडाणी पावर ने अपनी पूर्ण अनुषंगी सपोर्ट प्रोपर्टीज प्राइवेट लि. में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी अडाणी कॉनेक्स प्राइवेट लि. (एसीएक्स) को 1,556.5 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर बेच दी है।

अडाणी पावर ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘प्रस्तावित सौदे से जुड़े पक्षों ने शेयर खरीद समझौता किया और सौदे को पूरा किया।’’

इससे पहले, नवंबर में अडाणी पावर ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी अडाणी कॉनेक्स प्राइवेट लि. को बेचने के लिये समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे।

यह सौदा 1,556.5 करोड़ रुपये का है।

एसीएक्स अडाणी एंटरप्राइजेज लि. और एज का.नेक्स की संयुक्त उद्यम है। दोनों की इसमें 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह वैश्विक स्तर के डेटा सेंटर के विकास के कारोबार से जुड़ी है।

भाषा

रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments